इंटरनेट डेस्क। गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में एक बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, भक्ति और कृतज्ञता प्रकट करने का विशेष दिन होता है। वेदों और शास्त्रों में भी गुरु का स्थान परमात्मा से भी ऊंचा बताया गया है। इस दिन गुरु को प्रसन्न करने हेतु विशेष दान-पुण्य का विधान बताया गया है। तो जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर कौन-कौन सी चीजें गुरु को दान में देनी चाहिए।
पीले वस्त्र दान करें
गुरु पूर्णिमा के दिन पीला रंग अत्यंत शुभ माना गया है क्योंकि यह ज्ञान, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक होता है। ऐसे में गुरु को पीले वस्त्र जैसे धोती, अंगवस्त्र या कुर्ता दान करना अत्यंत पुण्यदायक होता है।
ग्रंथ या पुस्तकें दान दें
गुरू को ग्रंथ जैसे भगवद्गीता, उपनिषद, रामायण, या ध्यान साधना की पुस्तकें उन्हें दान करना शुभ होता है।
सात्विक आहार एवं फल दान करें
गुरु को सात्विक आहार जैसे ताजे फल, सूखे मेवे, और गौ-दुग्ध से बनी मिठाइयां अर्पण करें। यह दान न केवल स्वास्थ्यवर्धक होता है बल्कि इसमें श्रद्धा और सेवा-भावना समाहित होती है।
pc- astroyogi.com
You may also like
शान से जीने' के लिए इन तीन कामों में बनो बेशर्म, हमेशा खुश और सफल रहने के मंत्र
मणिपुर: दिव्यांग हत्या मामले में अरामबाई तेंगगोल का प्रमुख नेता गिरफ्तार
हिसार : साहित्यकार डॉ. विक्रमजीत की दो पुस्तकों का विमोचन
गाँव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दहशतगर्दों की पुलिस ने निकाली हेंकड़ी, भरे बाजार निकाला जुलूस
जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में गठित कमेटी के निर्णय का पालन करेगी सरकारः डॉ. मोहन यादव