इंटरनेट डेस्क। लगातार बारिश हो रही हैं और आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर सुबह से चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश से सबसे ज्यादा कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर और टोंक जैसे जिले प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।
करीब एक दर्जन जिलों में स्कूल बंद
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है, प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
किन जिले में कब-कब छुट्टी
अलवर में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल 30 जुलाई को बंद रहेंगे, यह आदेश आंगनबाडी केंद्रों पर भी लागू होगा। सवाई माधोपुर में 30 और 31 जुलाई को अवकाश रहेगा। बांसवाड़ा में स्कूलों में छुट्टी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, अजमेर, उदयपुर और राजसमंद में भी 30 और 31 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
जैसलमेर | 30-31 जुलाई |
राजसमंद | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
सवाई माधोपुर | 30-31 जुलाई |
अलवर | 30 जुलाई |
बांसवाड़ा | 30-31 जुलाई |
भीलवाड़ा | 30 जुलाई |
कोटा | 30 जुलाई से 01 अगस्त |
उदयपुर | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
धौलपुर | 30 जुलाई |
You may also like
शादी के डेढ़ साल बादˈ पति का सच आया सामने पत्नी के उड़े होश बोलीः मेरा तो बेटा भी
सालों पुरानी बवासीर का खात्माˈ सिर्फ 7 दिन में जानिए वो राज जो आज तक छुपा था
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे, 01 अगस्त को संभालेंगे कार्यभार
गुरुग्राम: नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे हैं गोताखोर
अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान कैलिफोर्निया में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित