इंटरनेट डेस्क। भारत की और से पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की और से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में भी इसका आयोजन हुआ तो सीएम सहित कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य भी थे। ऐसे में एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें तिरंगे से उनको पसीना पोंछता देखा जा रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए सफाई दी और कहा की वो तिरंगा नहीं था।
बालमुकुंद ने बताया कांग्रेस की चाल
बालमुकुंद आचार्य से तिरंगे से मुंह पोंछने वाले वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी नेता ने कहा, तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के विजय और वीर सेनाओं की जीत के लिए निकाला गया। यह एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी, लेकिन कांग्रेसियों ने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी, उन्होंने कहा कि एक वीडियो को काट-छांट कर चलाया जा रहा है कि मैंने तिरंगे से पसीना पोछा है।
क्या कहा विधायक ने
विधायक ने कहा की उनकों किसी ने यह सफेद और हरे रंग का कपड़ा पकड़ा दिया जिसे मैंने माथे से लगाया और चूमा, लेकिन फिर भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे भी यही कहा की यह वीडियो कांट छाटकर बनाया गया है। उन्होंने इसकों लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
You may also like
तुर्की की एविएशन सर्विसेज़ कंपनी चेलेबी का भारत में लाइसेंस रद्द, जानिए कंपनी के लिए कितना बड़ा झटका
तालिबान भारत के साथ संबंधों को सामान्य और मजबूत बनाने की कर रहा है कोशिश - सुहैल शाहीन
बीकानेर के लूणकरणसर में दर्दनाक हादसा! डिग्गी में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, सुबह मिले शव
यूक्रेन और रूस के बीच तुर्की में बैठक खत्म, युद्धबंदियों को रिहा करने पर बनी सहमति
अमेरिका द्वारा निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया