इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और ये महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इसी महीने में नाग पंचमी का पर्व भी आता है। सनातन धर्म में नाग पंचमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ नाग देवता की पूजा करने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन के तमाम संकट दूर होते हैं। आइए जानें इस दिन की पूजा विधि।
नाग पंचमी पूजा सामग्री
पूजा के लिए आवश्यक सामग्री है, नाग देवता की तस्वीर या प्रतिमा, कुशासन, दही, देशी घी, शहद, गंगाजल,जौ की बालियां, तुलसी दल, मंदार फूल, गाय का कच्चा दूध, पूजा के बर्तन, पंचामृत, इत्र, मौली, जनेऊ, दूध, फूल, पंचफल, सूखे मेवे, बेर, आम्र मंजरी, पंच मिठाई, बेलपत्र, धतूरा, भांग, गन्ने का रस, कपूर, धूप, हल्दी, रोली, चावल और फल।
नाग पंचमी पूजा विधि
प्रातःकाल स्नान करें।
साफ वस्त्र धारण करें।
पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
नाग देवता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
नाग देवता को रोली, चावल, हल्दी, दूध और पुष्प अर्पित करें।
घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर विधिवत पूजन करें
नाग पंचमी की कथा का श्रवण या पाठ करें।
pc- herzindagi.com
You may also like
पटना में नाबालिग लड़की की मौत: बॉयफ्रेंड के साथ संबंध के बाद हुई घटना
इस्लाम का वो रहस्यˈ जो 90% मुसलमान नहीं जानते! 'अल्लाहु अकबर का वो सच्चा अर्थ जो आपकी नमाज को बदल देगा
डूंगरगढ़ की युवती ने माता-पिता से भागकर प्रेमी के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई
श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से जलती काशी की रहस्यमयी कथा
अमेरिका में सालभर धक्के खाने के बावजूद भारतीय छात्र को नहीं मिली जॉब, अब कर्जे में डूबा लौट रहा भारत!