जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।
प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।
आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
रिकॉर्ड 277 रन का टारगेट, पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका को चमत्कार की जरूरत
क्रूरता और अपराध के जंगल में तब्दील हो रहा पश्चिम बंगाल: मुख्तार अब्बास नकवी
विश्व ग्रामीण महिला दिवस : अन्नदाता ही नहीं, समाज की शिल्पकार हैं ग्रामीण महिलाएं
क्या आपके पैन कार्ड में यह QR कोड है? नहीं है, तो आज ही बदलें, वरना हो सकती है मुश्किल
आपकी जिंदगी आसान करने आया UPI का नया नियम, अब सारे पेमेंट और ऑटोपेमेंट दिखेंगे एक ही जगह