Next Story
Newszop

Petrol-Diesel Price: अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे एक लीटर के लिए इतने रुपए

Send Push

इंटरनेट डेस्क। तेल विपणन कंपनियां ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। राजस्थान में डीजल की औसत कीमत भी 91.05 रुपए प्रति लीटर ही तय की गई है। यहां पर लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।

तेल विपणन कंपनियां की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि मार्च 2024 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।

PC:navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now