Next Story
Newszop

बंपर डिस्काउंट के साथ नई इलेक्ट्रिक कार चाहिए तो इस महीने देखें यह 5 शानदार डील, ऑफर जानकर दिल खुश हो जाएगा

Send Push

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों पर मई 2025 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें टाटा कर्व ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और टियागो ईवी शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने ईवी रेंज पर 1.86 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। कंपनी ने 2 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचने के बाद यह घोषणा की है। इस छूट के तहत कार निर्माता 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ और इंस्टॉलेशन के साथ मुफ्त होम चार्जर दे रहा है। साथ ही लोगों को 6 महीने तक मुफ्त चार्जिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस ऑफर में शून्य डाउन पेमेंट और 100 प्रतिशत ऑन-रोड फाइनेंसिंग भी शामिल है। सभी टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कारें दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं मई 2025 में TATA.ev कारों पर कितनी छूट मिल रही है?

टाटा कर्व ईवी

मई 2025 में टाटा कर्व ईवी पर 1.71 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। सितंबर 2024 में लॉन्च होने वाली यह टाटा मोटर्स की लेटेस्ट ईवी कार है। भारतीय बाजार में टाटा कर्व ईवी को 17.49 लाख रुपये से 22.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

टाटा नेक्सन ईवी

टाटा नेक्सन ईवी पर मई 2025 में 1.41 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। भारत में टाटा नेक्सन ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये तक है।
टाटा पंच ईवी मई 2025 में टाटा पंच ईवी पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। टाटा पंच ईवी को भारत में 9.99 लाख रुपये से 14.29 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

टाटा टियागो ईवी

हाल के दिनों में यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। टाटा टियागो ईवी इलेक्ट्रिक हैचबैक पर मई 2025 में 1.30 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसे हाल ही में अपडेट भी किया गया है। भारतीय बाजार में टाटा टियागो ईवी को 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

Loving Newspoint? Download the app now