Next Story
Newszop

Aaj Ka Panchang : आषाढ़ शुक्ल षष्ठी पर बन रहे हैं शुभ योग, वायरल वीडियो में जानिए आज के दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र नक्षत्र

Send Push

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 10, शक संवत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 17, मुहर्रम 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 10:21 तक, उसके बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08:54 बजे तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। व्यतिपात योग सायं 05:19 तक, तदन्तर वरियान योग का प्रारम्भ। तैतिल करण प्रातः 10:21 तक, तदनन्तर वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 03:24 तक सिंह उपरांत कन्या राशि में संचार करेगा।

1 जुलाई 2025 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:26 बजे।
1 जुलाई 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:23 बजे।

1 जुलाई 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:06 बजे से शाम 4:47 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:05 बजे से 12:45 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:22 बजे से शाम 7:42 बजे तक।

1 जुलाई 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:

राहु काल दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 10:40 से दोपहर 12:25 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:14 से 9:10 बजे तक है। आज का उपाय: आज हनुमानजी को लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं।

Loving Newspoint? Download the app now