सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि यह पर्व साल में 4 बार आता है, लेकिन लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि को ही जानते हैं। जबकि 2 गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आज से शुरू हो गई है, जो 4 जून को समाप्त होगी।
गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में माता रानी के 9 स्वरूपों के साथ-साथ 10 महाविद्याओं यानी मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला की पूजा की जाती है। लेकिन गुप्त नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय और मंत्रों का जाप करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। अगर आप गुप्त नवरात्रि के दौरान मां कमला के कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आर्थिक समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
एकांत में करें ये उपाय
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इस समय मां दुर्गा की पूजा करने से साधकों को सिद्धियां प्राप्त होती हैं और बड़ी से बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। हालांकि, गुप्त नवरात्रि के उपाय एकांत में किए जाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में आर्थिक समृद्धि और धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, जिसके लिए आपको मां कमला के मंत्र का जाप करना होगा।
जागृत मंत्र दशाक्षरी
मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान अगर आप माता कमला द्वारा दिए गए इस मंत्र "ॐ नमः कमलावासिन्य स्वाहा" का जाप करते हैं, तो धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। दस महाविद्याओं के अनुसार दशाक्षरी मंत्र अपने आप में एक जागृत मंत्र है। इस मंत्र के जाप से आर्थिक समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सौभाग्य और सफलता के द्वार खुलते हैं। साथ ही नकारात्मकता और दरिद्रता का नाश होता है।
You may also like
सांख्यिकी क्षेत्र वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक—आर्थिक नियोजन का आधार—राज्यपाल
पश्चिम बंगाल में छात्रसंघ चुनाव वर्षो से लंबित, कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रक्रिया ठप
भारी बारिश के रेड अलर्ट पर सतर्क रहें अधिकारी: मंत्री
यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
श्वेता तिवारी पर एक्स पति का बड़ा आरोप, क्या वाकई चल रहा था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर?