Next Story
Newszop

इस वीकेंड आप भी करें अपने परिवार के साथ कन्याकुमारी की सैर, खूबसूरत नजारें देख भूल जाएंगे विदेशी लोकेशन

Send Push

 छुट्टियां शुरू होने से पहले ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। हर कोई अपनी पसंदीदा जगह चुनना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग कन्याकुमारी जाने से बचते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कन्याकुमारी को देश का आखिरी तट माना जाता है। आपको बता दें कि यादगार यात्रा अनुभव के लिए आपको एक बार कन्याकुमारी जरूर जाना चाहिए।

कन्याकुमारी बीच: आप पहले भी कई बार इस बीच पर गए होंगे। लेकिन कन्याकुमारी बीच अपने आप में बेहद खास और खूबसूरत माना जाता है। दरअसल, यहां हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का अनोखा संगम है। इतना ही नहीं, कन्याकुमारी बीच से सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा भी बेहद आकर्षक होता है

image

तिरुवल्लुवर की मूर्ति: कन्याकुमारी में स्थित तिरुवल्लुवर की खूबसूरत मूर्ति भी बहुत प्रसिद्ध है। इसकी खास बात यह है कि यह प्रतिमा 133 फीट ऊंची है जो इतिहास प्रेमियों को काफी पसंद आती है। साथ ही वास्तुकला से प्रेम करने वालों को भी यहां का मनमोहक दृश्य बेहद आकर्षक लगता है

image

लेडी ऑफ रैनसम चर्च: कन्याकुमारी के धार्मिक स्थलों में शामिल लेडी ऑफ रैनसम चर्च भी काफी मशहूर है। यह र्च समुद्र तट पर स्थित है और मदर मैरी को समर्पित है। इस चर्च में दूर-दूर से लोग प्रार्थना करने आते हैं। इस चर्च की खूबसूरत नक्काशी लोगों को बहुत पसंद आती है। रात के समय चर्च का नजारा बेहद खूबसूरत होता है

image

 गांधी मंडपम: महात्मा गांधी को समर्पित गांधी मंडपम भी कन्याकुमारी में मौजूद है। गांधी जी की मृत्यु के बाद उनके शरीर की राख कुछ समय के लिए इसी मंडप में रखी गयी थी। जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. इसके बाद इसे अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के त्रिवेणी संगम में विसर्जित कर दिया गया।

image

विवेकानन्द रॉक मेमोरियल: कन्याकुमारी के एक छोटे से द्वीप पर विवेकानन्द रॉक मेमोरियल है। यहां स्वामी विवेकानन्द की एक बहुत बड़ी और खूबसूरत मूर्ति मौजूद है। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल स्वामी विवेकानन्द के सम्मान में बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि स्वामी विवेकानन्द इसी स्थान पर ध्यान किया करते थे और यहीं पर विवेकानन्द जी को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

Loving Newspoint? Download the app now