भोपाल, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सात दिन की दुबई और स्पेन की विदेश यात्रा से रविवार को स्वदेश लौट आए हैं। वैदेशिक संबंधों को नई ऊर्जा देने वाली दुबई और स्पेन की इस यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफलतम यात्रा निरूपित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर-दृष्टि और कुशल नेतृत्व को दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को स्वदेश लौटने पर नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर में काफी निवेश की संभावनाएं हैं। दुबई और स्पेन के सात दिन के प्रवास से मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं बनी है। यात्रा के दौरान कई विदेशी कंपनियों से मध्य प्रदेश में निवेश और नॉलेज शेयरिंग के लिए करार भी हुए हैं।
अभी तक की सफलतम विदेशी यात्राओं में स्पेन दुबई की यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इससे पहले मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से लगभग 30.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। निवेश धीरे-धीरे धरातल पर भी उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विदेश यात्रा से मध्य प्रदेश में कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, खनन, उद्योग और पर्यटन विकास के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं निकलकर सामने आईं हैं, जिससे रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बड़ी तेजी से निवेश के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
राजा मानसिंह का रहस्यमयी खजाना: इंदिरा गांधी की दिलचस्पी और पाकिस्तान का दावा
करोड़ों की कारें, हेलिकॉप्टर और फार्महाउस के मालिक MS धोनी, लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं, आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार`
बागेश्वर धाम के पंडित जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप`
मध्य प्रदेश में दोस्त द्वारा जेंडर बदलने का मामला, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौन रहता है ज्यादा सुखी। दिमाग घुमा देगी सच्चाई`