लखीमपुर खीरी, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के प्रयास से सुहेली नदी पुनर्जीवन परियोजना आज धरातल पर साकार हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जबकि 1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव की समस्या से मुक्त हुई है। यह कहना है जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का। उन्हाेंने इसके लिए प्रशासन की प्रशंसा की है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को निघासन तहसील के ग्राम लठौआ में पुनर्जीवित सुहेली नदी का निरीक्षण किया। उन्हाेंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया। कहा कि पेड़ काटने की जगह उन्हें लगाएं, यही भावी पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण देने का रास्ता है।
उन्होंने सुहेली नदी पुनर्जीवन कार्य की प्रशंसा की और कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व और सीएम योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से आज यह संभव हुआ है कि नदी आपके द्वार तक आई है। उन्होंने ‘खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़’ का मंत्र देते हुए जल, जंगल और जमीन के संतुलन पर विचार रखने की बात कही। मंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ, यही बच्चे कल शिवाजी, राणा प्रताप और योगी, मोदी बनेंगे। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश आज सुरक्षित और खुशहाल है।
विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि कटान जैसी गंभीर समस्याओं पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका असर अब ज़मीनी स्तर पर दिख रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में न केवल उनका विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरा जनपद और प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जलशक्ति मंत्री के सतत मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से सुहेली नदी पुनर्जीवन परियोजना आज धरातल पर साकार हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जबकि 1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव की समस्या से मुक्त हुई है। बीते एक वर्ष में शासन से अधिक धनराशि मिली है। ड्रेजिंग जैसी संवेदनशील परियोजनाओं को मंजूरी मिलना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिला प्रशासन इसके लिए आभारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव
You may also like
एक्ट्रेस ललिता पवार का दर्दनाक अनुभव: थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी
एक बार इस पेड़ की जड़ को टांग दो घर के मैन डोर पर, खुद खींची चली आएंगी मां लक्ष्मी आपके द्वार, जानें बांधने का सही तरीकाˏ
करीना कपूर की पहली मोहब्बत: 14 साल की उम्र में किया था ताला तोड़कर प्यार का इजहार
सिर्फ 7 दिनों में पाएं साफ और चमकदार त्वचा! किशोरावस्था की कील-मुंहासों को जड़ से खत्म करने वाला चमत्कारी स्किनकेयर रूटीनˏ
H-1B के खिलाफ खड़े हुए अमेरिकी, कहा- वीजा प्रोग्राम खत्म करें, ये खा रहा लोगों की जॉब्स