लखनऊ, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंगलवार को निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज के सभा कक्ष में संतों के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया। उन्होंने हिन्दू समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के जनजागरण में संत समाज से सहयोग के लिए निवेदन किया।
संतों के साथ सीधा संवाद करते हुए मिलिंद परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित षड़यंत्र के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सांस्कृतिक हमला है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 2023 में देश की 13 लाख महिलाएं लापता हुईं। इनमें से एक बड़ा वर्ग लव जिहाद का शिकार हुआ है। केरल की हजारों लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुई।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। आर्थिक प्रलोभन, छल कपट या दबाव के माध्यम से मुसलमानों एवं ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण ने कई क्षेत्रों में स्थानीय हिन्दू जनसंख्या को कम किया है। इस असंतुलन के पीछे कई अराजक तत्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से धार्मिक मतांतरण, लव जिहाद, बांग्लादेश और म्यांमार से हो रही मुस्लिम घुसपैठ, और हिन्दू समाज में घटती जन्मदर शामिल हैं।
परांडे ने कहा कि आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है। नई पीढ़ी के परिवारों में पारिवारिक कलह बढ़ती जा रही है। यह बहुत ही चिंता का विषय है, इसको लेकर समाज में आ रही कमियों को लेकर परिवार के बीच समन्वय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से जागरूक हिन्दू समाज में परिवार सीमित रखने की प्रवृत्ति है, परंतु बाकी वर्गों में इस पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे असंतुलन और तेज होता जा रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट ने भारत में जनसंख्या वितरण की गहराई से समीक्षा प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वर्गों में जन्मदर जहां स्थिर या बढ़ती हुई है, वहीं हिन्दू समाज में यह दर घट रही है। भारत के स्थायित्व, संस्कृति और एकता की रक्षा की आवश्यकता है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, संतों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे इन विषयों पर जनजागरण में सहभागी बनें।
बैठक में विहिप के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र और प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप प्रमुख रूप से प्रान्त प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमलव प्रांत मंत्री देवेंद्र मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
सावधान! बीयर के साथ ये चीजें भूलकर भीˈ ना खाएं वरना शरीर को झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें
सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश स्वागतयोग्य : राजा इकबाल सिंह
ऐश्वर्या पिस्से : मोटरस्पोर्ट में देश का नाम रोशन करने वाली महिला रेसर, जिन्होंने समाज की सोच को बदला
अगर खाना खाने के बाद भी शरीर कमजोरˈ लग रहा है तो सावधान! आपके पेट में पल रहे है खतरनाक कीड़े
Monsoon Alert: 13-18 अगस्त तक तूफान और बारिश, IMD ने दी ये सावधानी बरतने की सलाह