जयपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा पूर्ण रद्द के स्थान पर आंशिक रद्द रहेगी।
सीपीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल शशिकिरण के अनुसार
गाडी संख्या 12985 ,जयपुर-दिल्ली सराय वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन जो 22.07.25 से 28.07.25 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली छावनी स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात दिल्ली छावनी-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
वहीं गाडी संख्या 12986, दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा22.07.25 से 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली छावनी से संचालित होगी। अर्थात दिल्ली सराय- दिल्ली छावनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
मौत के बाद की दुनिया: एक व्यक्ति का अनुभव
भगवा कपड़ा, कंधे पर कावड़, अमरकंटक से नर्मदा का जल लेकर निकलीं बीजेपी विधायक, 150 किमी पैदल करेंगी यात्रा
बासुकीनाथ में कावंरिया श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, डेढ़ लाख से अधिक कावंरिया ने किया जलाभिषेक
इलाज के बाद किशोर की मौत, निजी क्लीनिक सील
मप्रः मंत्री तोमर और एमडी सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के घर पर लगा स्मार्ट मीटर