जौनपुर, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की रात माेहर्रम पर ताजिया दफन कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ताजियादार हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दाे युवकाें की माैत हाे गई है, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गांव सधनपुर निवासी ताैफीक ने बताया कि गांव से छह किलोमीटर की दूरी पर पटैला में कर्बला का मैदान है। जहां हर साल वह कर्बला में ताजिया काे दफन करते हैं। रविवार शाम चार बजे ताजिया दफन करने के बाद सभी लाेग एक ट्रैक्टर पर सवार हाेकर लाैट रहे थे। उनके हाथ में झंडे थे, रास्ते में हाइटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। झंडा में ऊपरी हिस्से में अल्युमिनियम लगा था जाे तार में छू गया। उसमे उतरे करंट की चपेट में आकर दो ताजियादारों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हाे गया। ताैफीक ने बताया कि मृतकाें में उसका भतीजा अल्तमस और उसका साथी कैफ था। करंट से झुलसे माेबिन काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हाेंने बताया कि मेरा भतीजा अल्तमस चार भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तादियादार दूसरे रास्ते से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दाे युवकाें की करंट से माैत हाे गई। उन्हाेंने बताया कि एक अन्य युवक झुलस गया था, उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
कोटा में युवक को रील बनाने का शौक पड़ा भारी! 100 फीट की ऊँचाई से गिरकर दर्दनाक मौत, जाने कहां हुआ भयानक हादसा ?
Prasidh Krishna को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, ENG vs IND 3rd Test में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा
सिनेजीवन: 'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद और जानिए वाणी कपूर की बेबाक राय
'आप मंत्री हैं राजा नहीं..संवैधानिक पद पर हैं सिंहासन पर नहीं...': अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू पर क्यों भड़के ओवैसी
महेश भट्ट ने गुरु दत्त की विरासत पर की चर्चा