भोपाल, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति सचदेवा के परिजन भी उनके साथ थे।
दरअसल, दो दिन पहले केन्द्र सरकार ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति सचदेवा बुधवार दोपहर में राजभवन पहुंचे। न्यायमूर्ति सचदेवा का राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का स्वागत किया।
विदित हो कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार, 17 जुलाई को प्रात: 10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
कंधों से लेकर पेट तक, हर मांसपेशी को करें मजबूत, जानें कुक्कुटासन के फायदे
मौसम विभाग का चेतावनी संदेश! राजस्थान में कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार, 48 घंटों का अलर्ट जारी
Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर के दौरे पर, सहकार एवं रोजगार उत्सव में होंगे शामिल, पार्टी और संगठन को लेकर भी.....
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में ,,8 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
Telegram से साइबर ठगी का खेल, 8 शातिर ठग गिरफ्तार, करोड़ों ऐंठकर Cryptocurrency में भेजते थे रकम