बाराबंकी , 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के तहत सदन की 16 समितियों का गठन किया गया है। जिसमें युवा एमएलसी सी.पी चन्द को संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। वहीं बाराबंकी के एमएलसी अंगद कुमार सिंह को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति बनाया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों के मनोनयन पर गांधीवादी चिन्तक एवं समाजसेवी राजनाथ शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
शर्मा ने बताया कि गोरखपुर से एमएलसी सी.पी चन्द का बाराबंकी और गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों से गहरा लगाव है। वह गांधी जयन्ती समारोह के संरक्षक है। साथ ही गांधी जयन्ती की लगभग सभी गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन और सहयोग रहता है। उनके पिता स्व. मार्कण्डेय चन्द उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य ही नहीं बल्कि मंत्री भी रहे। जिनका भी बाराबंकी से विशेष स्नेह रहा है। शर्मा ने बताया कि सी.पी चन्द ने राजनीति में स्मृतिशेष मार्कण्डेय चंद की छवि को आत्मसात कर जनता का दिलों को जीता है। साथ ही एक जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता पाई है। उन्होंने सरकार के साथ मिलकर, योग्य अफसरों के सहयोग से अपने बुलंद इरादों को जनता के सामने रखा। यही उनकी लोकप्रियता का अदभुत संगम है। श्री शर्मा ने कहा कि श्री चन्द जनता की समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ कराते हैं। हर स्तर पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव की बयार दिखायी दे रही है। वह अपने कामकाज के प्रचार से इतर तत्काल एक्शन करने पर यकीन करते हैं। वह अपनी कुशल कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से जनता की आवाज बनकर हर दिन नई लकीर खींच रहे हैं। वह अपने विजन पर आगे बढ़ते हुए देश व समाज का प्रतिनिधित्व करते रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी
You may also like
बॉलीवुड` के 10 खूंखार विलेन को एक साथ संभाल लेता था ये 90 का हीरो एक्शन देखकर वरूण धवन जैसे स्टार्स का छूट जाएगा पसीना
तोता` उड़ता दिखे या सांप का बिल सपनों में दिखने वाले ये 7 संकेत लाते हैं बेशुमार पैसा और चमकता भाग्य
NEET` में शानदार नंबर लाई, बनने वाली थी डॉक्टर… 'इज्जत' के लिए पिता ने उसी की बलि चढ़ा दी
केरल में प्रेम की अनोखी कहानी: 10 साल तक छिपी रही प्रेमिका
25` रुपए की उधारी चुकाने 12 साल बाद अमेरिका से भारत आए भाई-बहन मूंगफली वाले को ढूंढ लौटाए पैसे