हमीरपुर, 30 जून (Udaipur Kiran) । बमसन की समीरपुर पंचायत से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध भजनी गायक रूप लाल जिन्हें ‘रूपा भजनी’ के नाम से भी जाना जाता था, का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने रूप लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “रूपा भजनी” के नाम से लोकप्रिय रूप लाल ने हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
प्रो. धूमल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
घर के दरवाजे पर दिख जाए ये 1 जीव तो समझ लें खुलने वाली है किस्मत, मिलेंगे शुभ संकेत..
'न पैसा, न शोहरत'… अक्षय कुमार ने बताया असली खुशी कहां छिपी है?
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तंज
नीतीश कुमार ने तोजस्वी को दो बार राजनीति का मनरेगा कार्ड थमाया था : नीरज कुमार
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर