सोनीपत, 31 मई . हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को चंडीगढ़
से दिल्ली जाते समय सोनीपत में कुछ समय के लिए रुके. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मोहनलाल बडौली के पेट्रोल पंप पर विभिन्न वर्गों के लोगों से भेंट की. स्थानीय नागरिकों
ने उनका स्वागत किया.
मुख्यमंत्री सैनी ने आमजन से सीधे संवाद किया और कहा कि भाजपा
सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है. उन्होंने कहा
कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के समग्र और समान विकास के लिए संकल्पित है. उन्होंने
लोगों से हालचाल जाना और जनसमस्याओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य
सरकार हरियाणा को आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने
लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने
का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों
का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी उनके साथ उपस्थित
रहे. इसके पश्चात मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
शर्मा परवाना
You may also like
क्या 11 साल बाद प्रीति ज़िंटा का IPL खिताब का सपना होगा पूरा? इस शक्तिपीठ में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने मांगी मन्नत
कोलोराडो में आतंकी हमला: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पेट्रोल बम और फ्लेमथ्रोवर से हमला, छह घायल
Tragic end to love affair: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका पर चली गोली, मैनपुरी से बड़ी खबर
Government scheme: इस योजना में तीन सौ रुपए सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर, जान लें आप
COVID-19: JNU में मिला पहला कोरोना केस, गोदावरी हॉस्टल में एक छात्रा पॉजिटिव, विश्वविद्यालय ने तुरंत जारी की गाइडलाइन