रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Health: अपनी डाइट में इन 6 फलों को शामिल करना आपकी किडनी के लिए साबित होगा वरदान, जानिए
भारत को चीन के हाथों खोने से मोदी मेरे दोस्त तक... डोनाल्ड ट्रंप के कुछ घंटों में दिए अलग-अलग बयानों का क्या मतलब, एक्सपर्ट ने समझाया
Cricket News : कप्तान बनकर मैदान में उतरेंगे श्रेयस अय्यर, टेस्ट टीम में वापसी का मिला गोल्डन टिकट
हिमाचल में 3 नेशनल हाइवे व 1001 सड़कें बंद, कुल्लू में फिर भूस्खलन, बांधों का जलस्तर बढ़ा
मछली पकड़ने गया मासूम, जलजमाव ने छीनी जिंदगी