नई दिल्ली, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खरगे राष्ट्रपति पद का बार-बार अपमान करते हैं। जो राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं, उन्हीं के इशारे पर खरगे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। आज भारत का हर नागरिक इसकी निंदा कर रहा है।
भाटिया ने कहा कि खरगे द्रौपदी मुर्मु को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कोविड कहते हैं। खरगे द्रौपदी मुर्मु जी को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं- ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर खरगे जो आदिवासी एवं दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उसका पूरा देश विरोध कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जब कोई कड़ी मेहनत करके देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचता है, तो कांग्रेस नेताओं को जलन होने लगती है। जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को “राष्ट्रपतिनी” कहा तो पत्रकारों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, लेकिन उन्होंने कोई पछतावा नहीं दिखाया। क्योंकि ये नेता केवल एक ही काम जानते हैं- कांग्रेस आलाकमान के सामने झुकना। उन्हें गरिमा का कोई ख्याल नहीं है, संवैधानिक पदों का कोई सम्मान नहीं है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
You may also like
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बहा, 8 की मौत और 18 लोग लापता
मसीही समाज पर हो रहे हिंसक हमलों के विरोध में मूल निवासी संघ ने रैली निकाली
ननिहाल से लौटे भगवान जगन्नाथ, जगह जगह हुआ स्वागत
ज्ञानश्री विद्यालय ने मेधावियों को किया सम्मानित
मूंग क्रय केंद्रों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई