रांची, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
विभाग के अनुसार सात जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला में 73 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई इनमें बन्दगांव में 60.8 पालकोट में 56.8, फतेहपुर में 55, खरसावां में 52.6, बहरागोड़ा में 44.6, धालभूमगढ़ में 42.4, घोड़ा बांदा में 39.4, चाईबासा में 39, रनिया में 34.6, चैनपुर में 33 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इधर, रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह से बारिश होती रही। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.7, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 32.8, बोकारो में 31.1 ओर चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन येलो अलर्ट! जानें कब-कब होगी तेज बारिश पूरे हफ्ते
PM Kisan 20वीं किस्त की तारीख घोषित! करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे पैसे, तुरंत चेक करें लिस्ट
म्यांमार में यंगून-मंडाले एक्सप्रेसवे पर अब तक 94 सड़क हादसे, 28 की मौत, 219 घायल
Mumbai News: 'मुंबई में निर्दोष हिंदुओं को पहलगाम की तरह उनकी भाषा पूछकर पीटा गया', BJP नेता आशीष शेलार का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एसआईआर का प्रारंभिक चरण पूर्ण, अब तक 1.69 करोड़ गणना फॉर्म एकत्र