Next Story
Newszop

सूर्या हांसदा एनकाउंटर सहित विभिन्न मुद्दों को विधानसभा में उठाएगा राजग : नवीन

Send Push

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Consolas;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अब बाकी दिन हंगामेदार होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तमाम विधायकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनी है।

विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि झारखंड विधानसभा के छोटे मानसून सत्र में राजग के नेता राज्य के ज्वलंत और बड़े मुद्दों को जोरशोर से उठायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस की बर्बरता और ध्वस्त विधि-व्यवस्था राजग के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल हैं।

नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि सामाजिक सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़कर जनता की सेवा करने वाले राजनीतिक आदिवासी कार्यकर्ता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। परिवार के सदस्यों और क्षेत्र की आम जनता की स्पष्ट राय है कि सूर्या हांसदा की साजिशन हत्या हुई है। इसलिए पार्टी इस घटना की सीबीआई जांच कराने के मांग पर अडिग है, जिसे सदन में भी उठाया जाएगा। लोकतंत्र की बात करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है।

भाजपा के मुख्य सचेतक ने कहा कि राज्य की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है,बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अब राज्य सरकार विश्वविद्यालय संशोधन बिल के माध्यम से विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा को भी बर्बाद करना चाहती है। राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए राज्यपाल के अधिकारों को समाप्त करने पर जुटी है। कुलपतियों की नियुक्ति अपने अधिकार क्षेत्र में लेना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। जिस प्रकार अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक किया गया है। इसका सदन में भाजपा और सहयोगी दल विरोध करेंगे। सरकार चाहे तो मदर टेरेसा के नाम पर कोई और योजना शुरू करे। लेकिन अटल क्लीनिक का नाम बदलना पूरी तरह झारखंड निर्माता श्रद्धेय अटल वाजपेयी का अपमान है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि आज अतिवृष्टि से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। राज्य में भदई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। साथ ही आज बड़े पैमाने पर राज्य में यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसान महंगे दाम पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। राजग गठबंधन के विधायक इस विषय को लेकर भी सदन में राज्य सरकार को घेरेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में विपक्ष के पूर्व विधायकों की सुरक्षा का मुदा भी गंभीर है। आज सत्ताधारी गठबंधन के प्रखंड स्तरीय नेताओं को बड़ी संख्या में बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जा रहा, जबकि राजग के पूर्व विधायक की सुरक्षा वापस ली जी रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षाओं की धांधली जैसे विषय भी राजग की ओर से सदन में उठाए जाएंगे।

ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) विधायक निर्मल महतो ने भी राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को जान से मारने की मिल रही धमकी को भी गंभीर बताया और सदन में इस मामले को उठाने की बात कही। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) विधायक जनार्दन पासवान ने भी राजग की बैठक में आए गंभीर मुद्दों को सदन में मिलकर उठाने पर जोर दिया।

बैठक में जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान सहित भाजपा विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, सत्येंद्र तिवारी, आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, मनोज यादव, देवेंद्र कुंवर, प्रदीप प्रसाद, रोशनलाल चौधरी, पूर्णिमा दास साहू, मंजू कुमारी और उज्जवल दास शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now