रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । आउटसोर्सिंग व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन का अधिकार मिलेगा। झारखंड उच्च न्यायालय (एचसी) की ओर से पारित इस ऐतिहासिक आदेश का झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जोरदार स्वागत किया है। संघ ने इसे श्रमिक अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर बताया है।
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वर्षों से सरकारी संस्थानों में ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत हजारों श्रमिकों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी श्रमिक, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त हो या एजेंसी के माध्यम से, उसे सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना उसका संवैधानिक अधिकार है।
राय ने राज्य सरकार से सभी विभागों में कोर्ट आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
CM भजनलाल शर्मा का असलीमपुर दौरा! खैरथल-तिजारा की जनता से सीधे संवाद में कही ये बड़ी बातें, विकास का दिया भरोसा
जिन्हें बनाना होता है अपना मुकाम उनके अन्दर नहीं होती ये आदतें, वायरल फुटेज में जाने सफलता पाने के लिए इन्हें छोड़ना क्यों है जरूरी
एनटीए ने जारी किया 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट
भारतीय सीमेंट क्षेत्र में मांग वित्त वर्ष 2026 में 7-8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट
हिसार:राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भागीदारी करेगी भवन निर्माण कामगार यूनियन: राकेश गंगवा