– हर भाषा के लोग हमारे अपने हैंः संघ के सह सरकार्यवाह
लखनऊ, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन: हिन्दू का मूल आदर्श है। सभी का कल्याण हो सभी का शुभ हो। यह हिन्दू समाज की मान्यता है, जबकि अन्य मत पंथ मजहब केवल अपने सुख की कामना करते हैं। डॉ. कृष्ण गोपाल शनिवार को माधव सभागार निरालानगर में आयोजित समर्पण उत्सव को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हर भाषा के लोग हमारे अपने हैं। सारा भारत तीर्थ है। देश के सभी भागों में मंदिर एवं तीर्थ हैं। उत्तर के लोग दक्षिण, दक्षिण के लोग उत्तर, पूर्व के पश्चिम और पश्चिम के पूर्व भागों में स्थित मंदिरों का दर्शन करने जाते हैं। इन्हीं मंदिरों के कारण हमारे देश में एकत्व की भावना है।
सह सरकार्यवाह ने कहा कि हिन्दू समाज से छुआछूत अभी खत्म नहीं हुआ है। अनेक संत महात्माओं एवं संघ कार्यकर्ताओं ने इसे दूर करने का काम किया किन्तु अभी भी समाज में छुआछूत की समस्या विद्यमान है। शताब्दी वर्ष के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरसता का आह्वान किया है। मंदिर, शमसान एवं जल के स्रोत सबके लिए खुले होने चाहिए। शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक हिन्दू परिवारों में जाएंगे।
डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि समस्त समस्याओं की कुंजी अध्यात्म है। हिन्दू समाज का संगठन समस्त समस्याओं का समाधान है। हिन्दू समाज की सामाथ्र्य एवं शक्ति के बल पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। संगठन शक्ति के कारण ही आज कोई हिन्दुत्व के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह प्रान्त संघचालक सुनीत खरे, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रान्त प्रचारक कौशल, संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह, संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख जय प्रकाश व राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा के अलावा विविध संगठनों के प्रान्तीय व क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
————-
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
भारत के रहस्यमय शहर जहां काला जादू प्रचलित है
भारत के इन रहस्यमयी शहरों में आज भी होता है तंत्र-मंत्र और काला जादू, जानिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे खतरनाकˈ
ये देसी नुस्खा शरीर को बना देगा लोहे जैसा मजबूत, अपनाओ और महसूस करो जवानी जैसा जोशˈ
फतेहपुर में महिला की हत्या से मचा हड़कंप, देवर की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली
स्पेन में वॉशिंग मशीन में विस्फोट: एक चौंकाने वाला वीडियो