रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली।
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
ईद दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 29.6 डिग्री, और लातेहार में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.9, जमशेदपुर में 26 डिग्री, डालटेनगंज में 28.6, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मौलाना समेत अन्य से भी संबंध का बनाया दबाव
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Schedule : उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में डाले जाएंगे वोट, 19 जुलाई को होगी मतगणना, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की अनूठी पहल, सीएम साय ने 'गजरथ यात्रा' का किया शुभारंभ
ENG vs IND: लीड्स टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का यह बड़ा रिकाॅर्ड
गौतमबुद्धनगर : 5 महीने में ही 74,550 बाइट केस दर्ज, स्ट्रीट डॉग्स के काटने के सबसे ज्यादा मामले