रांची, 22 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने रविवार को कहा कि प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा 24 जून को आक्रोश प्रदर्शन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 2 की कार्यशैली, नीति और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया है। यह सरकार फिर से राज्य के खजानों, खनिज संपदा को लूटने और लुटवाने में लगी है। राज्य के पंचायतों से लेकर सचिवालय तक आकंठ भ्रष्टाचार है। कोई काम बिना पैसे का चढ़ावा चढ़ाए नहीं हो रहा। गरीब जनता अपने छोटे छोटे काम केलिए दर दर भटक रही। दलाल बिचौलिए सत्ता में हावी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव को लगातार लटकाए रखी है। नियोजन नीति और भाषा विवाद में बेरोजगार युवक ठगे जा रहे। सड़क, बिजली, अस्पताल, दवाई , पढ़ाई सभी व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह भय व्याप्त है। लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी है। किसानों के धान के बकाए का भुगतान राज्य सरकार ने लटकाए रखा है। विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन की राशि महीनों से नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि इन सारे हालातों से जनता में आक्रोश है। भाजपा राज्य के जनभावनाओं के साथ खड़ी है। एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी राज्य में अराजकता, भय और भ्रष्टाचार को चुपचाप नहीं देख सकती।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को जगाने केलिए सभी प्रखंडों में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। लाखों की संख्या में 24 जून को भाजपा कार्यकर्ता आम जन के साथ प्रखंडों में प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गावां प्रखंड में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय धनवार,जमुआ प्रखंड में,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां, रघुवर दास जमशेदपुर,चंपई सोरेन सरायकेला,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कांके,डॉ प्रदीप वर्मा नगड़ी,मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
इन मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन-
राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार ,बुनियादी सुविधाओं का अभाव,गरीबों के पेंशन,किसानों के बकाए राशि ,रोजगार देने, पेसा कानून लागू कराने ,भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति, नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
क्या है 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की 13वीं वर्षगांठ पर ऋचा चड्ढा का खास संदेश?
ब्यावर रेप कांड में नए खुलासे: पूर्व पार्षद का नाम आया सामने
सैफ अली खान पर चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे
नागपुर में काउंसलर की गिरफ्तारी: 50 छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला
महाराष्ट्र में पत्नी की हत्या: तीसरी बेटी के जन्म पर पति का क्रूरता भरा कदम