भोपाल, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। इस संबंध में मंगलवार की सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। उन्हें छह महीने पहले ही भरत यादव की जगह मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब वे मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में एमडी का दायित्व संभालेंगे। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।
दरअसल, नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सिबी चक्रवर्ती के स्थान पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अभी किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। यहां पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के रूप में सिबी चक्रवर्ती एम की पदस्थापना 27 जनवरी को देर रात की गई थी। इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छह दिन की जापान यात्रा के लिए गए थे। अब स्पेन और दुबई से लौटने के बाद चक्रवर्ती को सचिवालय से हटा दिया गया है। तब हुए तबादले में भरत यादव को एमडी मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया था।
सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने के पहले वह खाद्य विभाग के सचिव के पद पर काम कर रहे थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
Cancer:क्या आप भी इस तरह रोटियाँ बनाते हैं? सही समय पर हो जाइए सावधान , वरना हो सकता है कैंसर
मॉनसून सत्र: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
मां को पड़ा था एक थप्पड़… बेटे ने सालों बाद लिया ऐसा बदला कि कांप उठा बाप…
Pune: वन महिला अधिकारी का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल; पति ने घर में लगाया था जासूसी कैमरा, आखिर मामला क्या है?
INDIA: देश का राष्ट्रपति किसे सौंपता हैं अपना त्याग पत्र? क्या जानते हैं आप भी इससे जुड़ा नियम