सोनीपत, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सोनीपत
पहुंच कर अपने ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत
दहिया (आयु 22 वर्ष) के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रीत दहिया का निधन एक सड़क
दुर्घटना में हुआ। उनके परिवार के साथ साथ समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति
है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट
कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख
को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत एक
होनहार, विनम्र और अनुशासित युवा थे, जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति
है।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई
से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा,
गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन, भाजपा जिला
अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महामंत्री नीरज कुमार
ठरु, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान आदि मौजूद रहे और उन्होंने भी
अपने-अपने स्तर पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
You may also like
Rajasthan: छात्रों ने पहले ही दे दी थी छत से पत्थरों के गिरने की चेतावनी, लेकिन शिक्षक नजरअंदाज कर करते रहे नाश्ता
जबˏ गरीब घर की लड़की को मिला अमीर दूल्हा, शादी बाद पहुंची ससुराल, नजारा देख ससुर से बोली- ये तो
न ˏ नहाता है न ब्रश करता है… महिला ने पति पर किया मुकदमा, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला
26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
खून ˏ और जोड़ों में जमा सारा यूरिक एसिड बाहर निकल देगी 5 रुपये की ये चीज, गठिया से भी मिल जाएगा छुटकारा