पानीपत, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । पानीपत की जसबीर कॉलोनी, नूरवाला में एक शादीशुदा व्यक्ति ने देर रात कमरे पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी थी। जिसको लेकर उसकी पत्नी और सास और उसके बीच झगड़ा होता रहता था।
इसी से परेशान होकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
शनिवार को यूपी के कासगंज निवासी सर्वेश ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक बृजेश उसका भाई था। जो पानीपत में पिछले करीब 15 साल से रह रहा था। वह पानीपत में अपनी पत्नी ममता और दो बच्चे 10 साल की बेटी और चार साल के बेटे साथ रहता है। उनके साथ में उसकी सास भी रहती है।
जसबीर शराब पीता था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ममता और सास अक्सर उससे झगड़ा करती थी। शुक्रवार शाम को फिर उसके साथ झगड़ा हुआ।
इसी बात से परेशान होकर उसने कमरे में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, शव लटका होने के तरीके से परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जसबीर एक बाल्टी पर बैठा मिला, उसके गले में फंदा लगा था। वहीं, परिजनों ने यह भी बताया कि बृजेश की पत्नी ममता की यह दूसरी शादी है।
पहले पति की भी मौत हो गई थी। ममता के किसी तीसरे के साथ अवैध संबंध का शक भी परिजनों ने जाहिर किया है। शनिवार को फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या माफी मांगें
घुसपैठियों को राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देते, असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने क्यों दिया यह बयान