नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 56 मिनट पर बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर इलाके में चॉल नंबर 37 के गिरने से हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को नगर निगम के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।
ALSO READ: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 8 घायल
अधिकारी के अनुसार, घायलों में मोहम्मद अंसारी (68) और रिहाना अंसारी (65) हैं, जो झुलस गए हैं। उन्हें भाभा अस्पताल से केईएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वे कैसे जले। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को छोड़कर, जो चिकित्सकों की सलाह के बावजूद अस्पताल से चला गया, बाकी सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ALSO READ: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत
उन्होंने बताया कि घायलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग और 2 किशोर भी शामिल हैं। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। (भाषा)
(File Photo)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट: भविष्य की खाद्य सुरक्षा का खजाना
आज का वृषभ राशिफल, 19 जुलाई 2025 : करियर और कमाई में आज आगे बढने का मौका मिलेगा
मॉर्निंग की ताजा खबर, 19 जुलाई: 'जीनियस एक्ट' पर ट्रंप का साइन, संसद सत्र से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक, पढ़ें टॉप अपडेट्स
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 जुलाई 2025 : आज सावन कृष्ण नवमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय
सिर्फ 7500 रुपये में मिलेगा जर्मनी में जॉब का चांस! 4 शर्तों के साथ सरकार दे रही ये खास वीजा